उत्तर प्रदेश

 गेंहू की फसल की रखवाली करके घर लौट रहा किसान गंगा में डूबा…

फर्रुखाबाद:  कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गंगापार में गेंहू की फसल की रखवाली करके घर लौट रहा था। उसी समय वह गंगा में डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

ग्राम गंधिया निवासी किसान जयपाल राजपूत (30)पुत्र बेनीराम राजपूत  गंगा की दूसरी तरफ कटरी में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली कर घर वापस लौट रहा था। लौटते समय  गंगा के गहरे पानी में डूब गया। जयपाल को डूबता देखकर ग्रामीणो ने परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद पत्नी व भाई मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार कायमगंज सृजन कुमार व कुंआं खेड़ा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। गोताखोर गंगा में डूबे किसान की तलाश में जुटे हैं। वहीं, पत्नी फूला देवी समेत बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button