अमेठीउत्तर प्रदेश

मासिक बैठक के बाद जनसमस्याओं पर फिर गरजे किसान

गेरावा रजबहा माइनर में पानी न आने को लेकर अडे किसान मुख्य मार्ग पर भरा पानी पौध रोप जताया विरोध

जन एक्सप्रेस/राजेश पाल 

बाजार शुक्ल अमेठी। किसान नेताओं के द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया। इन्हौना रुदौली संपर्क मार्ग, गेरावा रजबहा ,आवारा मवेशी, सहित मूलभूत समस्याओं को लेकर किसान जमकर गरजे। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक परिसर में हर माह की तरह इस माह भी समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें इन्हौना रुदौली संपर्क मार्ग, आवारा मवेशी, गेरावा रजबहा सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसान जमकर गरजे। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

किसान नेता जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा ने कहा रुदौली इन्होंना रुदौली बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील मुख्य मार्ग के लिए पंचायत द्वारा विगत वर्षों से शासन प्रशासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है। आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। जहां मुख मार्ग के चलते हजारों लोगों का आवागमन वहीं स्कूली छोटे-छोटे बच्चों का भी आवागमन बना रहता है। प्रशासन नहीं चेता कभी भी बड़ी अनहोनी घट सकती है। किसान नेता शेषनाथ तिवारी ने दहाड़ लगाते हुए कहा सिंचाई के लिए संसाधन की बेहद कमी है।

गेरावा रजबहा में विगत वर्षों से पानी की सुविधा नहीं पानी की बजाय गंदगी से पटी माइनर बिजली कटौती ने किसानों को परेशान कर दिया है। जिस वक्त सिंचाई की जरूरत होती है तब बिजली नहीं रहती। इन दिनों खेतों में हरियाली है। जिससे नीलगाय आवारा मवेशी खेतों के करीब ही घूमते रहते हैं। वह मौका देखाकर खेतों में घुस आते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बारिश के मौसम में रात-रात भर खेतों की रखवाली कर रहे हैं।

उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं किसान नेताओं द्वारा इन्हौना रुदौली बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील संपर्क मार्ग पर पौध रोप कर चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन को मजबूर होंगे। डीएम संबंधित 6 सूत्रीय ज्ञापन एस आई महेंद्र सरोज सौपा गया।इस दौरान किसान नेता शेषनाथ तिवारी, बांबू अंसार, कुसुम राम प्रसाद पासी, रामेश्वर लोधी, आदि सैकड़ो किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button