उत्तर प्रदेशमथुरा

फरसा बाबा हादसा: ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत, समाधि स्थल बनाने की तैयारी, 10 उपद्रवी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/मथुरा।ब्रज क्षेत्र में चर्चित फरसा बाबा हादसे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं प्रशासन ने फरसा बाबा का समाधि स्थल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले में उपद्रव करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके चलते कुछ लोगों द्वारा उपद्रव और हंगामा किया गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए फरसा बाबा के समाधि स्थल के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें और क्षेत्र में शांति बनी रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button