मोरम, गिट्टी के पन्द्रह ट्रक अवैध परिवहन करते दबोचे गये, जबकि दो ट्रकों के खिलाफ आनलाईन चालान किया गया
पकड़े गये ट्रकों से आठ लाख पचास हजार का जुर्माना वसूल किया जायेगा

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: परिवहन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 1 दिसम्बर से 2 दिसम्बर 2025 तक मोरम, गिट्टी के 17 ट्रक अवैध परिवहन करते पकड़े, एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पकड़े गये ट्रकों की जांच के दौरान पाया गया कि 14 ट्रक दूसरे जिलों से बिना एम० एम०-11के गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे थे, जबकि एक ट्रक मोरम का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, वही बिना एम० एम०-11के अवैध परिवहन करते पकड़े गये गिट्टी के चौदह सहित मोरम के एक ट्रक को कुछेछा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। जब दो ट्रकों का आनलाईन चालान किया गया। पकड़े गये ट्रकों से करीब आठ लाख पचास हजार का जुर्माना वसूल किया जायेगा। वही टीम ने जांच के दौरान रात में छापा मारकर कुछेछा चौकी के सिड़रा गाँव से मोरम के अवैध खनन की लोडिंग कर अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को दबोचकर कुछेछा चौकी के हवाले किया। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि 2 दिसम्बर 2025 के बाद मोरम, गिट्टी का परिवहन करने वाले जिन ट्रकों में वीटीएस डिवाइस नहीं लगी होगी, उस ट्रक के नम्बर पर एम० एम०-11 रीलिज़ नहीं होगी, जबकि जांच के दौरान एसे ट्रकों के खिलाफ सख्ती के साथ अवैध परिवहन की कार्यवाही की जायेगी। टीम में सदर कोतवाली पुलिस के तेज तर्रार एस आई
हर्षवीर सिंह शामिल रहे।






