उत्तराखंडदेहरादून

बहुमत की जंग में उतरे कांग्रेस दिग्गज! पंचायत अध्यक्षी को लेकर फाइनल रणभूमि तैयार

कई जिलों में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, निर्दलीयों को साधने में जुटे सीनियर नेता

जन एक्सप्रेस देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर कब्जा जमाने की रणनीति में जुट गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब मैदान में उतर आए हैं और निर्दलीय प्रत्याशियों से समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज़ कर दी गई हैं।

रणनीति बैठकें और निर्दलीयों से संपर्क, कांग्रेस के मिशन बहुमत की तैयारी

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल समेत शीर्ष नेता जिलों का दौरा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन से अध्यक्ष और प्रमुख पदों पर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि जिलों से संभावित प्रत्याशियों के पैनल भेजे गए हैं, जिन पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर के बाद नाम घोषित किए जाएंगे।

भाजपा से कांटे की टक्कर, कांग्रेस को 2019 से बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

इस बार 2019 की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी सशक्त रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को टक्कर देते हुए कई जिलों में कांग्रेस ने मजबूती दिखाई है। अब अंतिम लड़ाई जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर होनी है, जहां दोनों दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button