:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जफराबाद में सहज जन सेवा केंद्र संचालक पर हुई फायरिंग

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जफराबाद क्षेत्र में सहज जन सेवा केंद्र संचालक प्रेमचंद यादव पर हुए जानलेवा हमले के बाद हालचाल जानने के लिए स्थानीय सपा नेता राहुल त्रिपाठी वाराणसी स्थित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल प्रेमचंद यादव का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

बताया जाता है कि जफराबाद क्षेत्र में संचालित सहज जन सेवा केंद्र के संचालक प्रेमचंद यादव पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही राहुल त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मिलकर घायल के बेहतर इलाज के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button