उत्तर प्रदेशहमीरपुर

मोरम के पांच ओवर लोड ट्रकों को किया गया सीज, जबकि चार ओवरलोड ट्रकों का हुआ चालान

मोरम का ओवर लोड और अवैध परिवहन नहीं किया जायेगा बर्दाश्त

हमीरपुर, जन एक्स्प्रेस। सरीला तहसील के इछौरा झिटकिरी, ए०एन०बिल्डर बिल्डर के मोरम खण्ड–25/9 क्षेत्र में मोरम का ओवर लोड और अवैध परिवहन कर शासन प्रशासन को लाखों का चूना लगाने वाले ट्रकों के खिलाफ चला सख्त अभियान। अभियान से मोरम खण्ड संचालकों और ट्रक आपरेटरों में मचा हडकंप। एआरटीओ इन्फोर्समैन्ट अमिताभ राय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर परिवहन और खनिज विभाग की टीम ने मिलकर इछौरा झिटकिरी मोरम खण्ड–25/9 क्षेत्र में रात नौ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक मोरम के ओवर लोड ट्रकों पर सख्त कार्यवाही करते हुये चार ओवरलोड ट्रकों को सीज कर जरिया थाने के सुपुर्द किया गया। जबकि दो ओवर लोड ट्रकों का चालान किया गया। वही बिंवार क्षेत्र में मोरम का एक ओवरलोड ट्रक सीज किया गया, जबकि मोरम के दो ओवरलोड ट्रकों का छानी क्षेत्र में चालान किया गया। एआरटीओ अमिताभ राय ने कहा कि मोरम का ओवर लोड और अवैध परिवहन किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही मोरम के ओवरलोड और अवैध परिवहन करने वाले ट्रकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button