पूर्व मंत्री सड़क हादसे में घायल

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : गोरखपुर के कैमपियरगंज से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे एक निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन का अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में फतेह बहादुर सिंह को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उनके साथ वाहन में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं।
फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ चेहरा हैं और कई बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






