परमानंद चौक से झलकारीबाई तिराहे तक फोरलेन सड़क का हुआ शिलान्यास

जन एक्सप्रेस/महोबा: शहर के ‘विकास की रफ्तार’ अब बाईपास के मोड़ पर एक नया मोड़ लेने जा रही है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने परमानंद चौक से झलकारीबाई तिराहे फोर लेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पूरी कर दी महोबा.. जनपद वासियों की आस परमानंद चौक से झलकारीबाई तिराहे तक फोर लेन सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन – छाई खुशी। तेरह करोड़ पैतीस लाख अठठानबे हजार रुपये) रुपये की लागत से होगा सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण विधायक राकेश गोस्वामी ने परमानंद चौक से झलकारीबाई तिराहे फोर लेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।
वही विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि यह कार्य जन-जन के विकास को समर्पित है और इससे जनपद वासियों को बहुत लाभ होगा। साथ ही इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, भाजपा नेता देवेंद्र शुक्ला, ठेकेदार अंकित शुक्ला, नगर पालिका के सभासदगण, एडीएम महोबा, एसडीएम महोबा पार्टी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे|






