उत्तराखंडपौड़ी

51 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं समेत चार तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिद्धबली चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया नशे का जखीरा

जन एक्सप्रेस, पौड़ी।कोटद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 51 किलो अवैध गांजे के साथ दो महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

वाहन चेकिंग में हुआ खुलासा

कोटद्वार कोतवाली पुलिस और सीआईयू टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सिद्धबली चेक पोस्ट पर जब एक संदिग्ध वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई, तो वाहन से 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है: ,इमरान, निवासी ग्राम गढ़ी सलेमपुर, मुरादाबाद ,नवाब अली, निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली, बिजनौर ,शहनाज, निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली, बिजनौर ,फातमा खातून, निवासी ग्राम सदाफल, बिजनौर चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की यह खेप कहां सप्लाई की जानी थी।

नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी

कोटद्वार पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध व्यापार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी ऐसे अभियानों को तेज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button