उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सम्पन्न, 80 मरीजों की जांच, 7 वाराणसी भेजे गए

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर गुरुक्षेत्र फाउंडेशन, जौनपुर एवं आर.जे. शंकरा नेत्र चिकित्सालय, वाराणसी (श्री कांची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 मार्च 2026 को बाबा जी की कुटिया, मछलीशहर पड़ाव, जनपद जौनपुर में निःशुल्क नेत्र जांच परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 80 मरीजों की नेत्र जांच विशेषज्ञ चिकित्सकीय दल द्वारा की गई, जिनमें से 7 पात्र मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया गया। चयनित मरीजों को संस्था द्वारा निःशुल्क वाहन सुविधा के माध्यम से आर.जे. शंकरा नेत्र चिकित्सालय, वाराणसी भेजा गया, जहां उनके रहने, भोजन, दवा, ऑपरेशन तथा आवागमन की समस्त व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने हेतु अस्पताल की टीम में कैंप ऑर्गेनाइजर पंकज त्रिपाठी, मुख्य नेत्र चिकित्सक डॉ. अनीशा के नेतृत्व में दृष्टि शंकु तकनीशियन मुस्कान डी तथा नर्सिंग स्टाफ अर्चना पाल सहित अन्य सहयोगी कर्मी उपस्थित रहे।

इस निःशुल्क सेवा शिविर के आयोजन से क्षेत्रीय नागरिकों में विशेष उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखा गया तथा लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकीय दल का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले वॉलिंटियर्स एवं सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इंद्रदमन उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, गोरखनाथ उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अजीत मिश्रा, अनुपम उपाध्याय, अयोध्या पांडेय, शीलवंत सिंह, अतुल मिश्रा, विराट मिश्रा, सजल मौर्या, अंशिका मौर्या सहित संस्था के कार्यकर्ता, सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था के एक पदाधिकारी ने कहा कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के जनहितकारी शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। जनसहभागिता एवं सहयोग के माध्यम से संस्था सामाजिक सेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button