उत्तराखंडहरिद्वार

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से की भेंट

जन एक्सप्रेस/हरिद्वार(उत्तराखण्ड) : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ और बधाई पत्र भेंट कर शुभकामनाएं प्रकट कीं। समिति की ओर से ‘स्वतंत्रता सेनानी परिवार: इतिहास के झरोखे से’ नामक स्मारिका भी जिलाधिकारी को भेंट की गई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने किया। संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु ने जिलाधिकारी को हरिद्वार जिले में स्थित स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख स्मारकों — अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क (जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर), स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ (कोतवाली के सामने), वटवृक्ष (सुनहरा, रुड़की), तथा राजा विजय सिंह स्मारक (कुंजा बहादुरपुर) — की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।

इस दौरान विद्यालंकार ने समिति द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “हर महीने प्रथम रविवार को 10 बजे 10 मिनट शहीदों के नाम” राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में भी अवगत कराया, जिसे स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से भेंट कर प्रसन्नता व्यक्त की और आश्वस्त किया कि सेनानी परिवारों के सम्मान और उनके द्वारा दर्शाए गए मूल्यों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष देशबन्धु, उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, मार्गदर्शक मंडल सदस्य वीरेन्द्र कुमार गहलोत, संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत, भोपाल सिंह एवं अशोक सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button