उत्तराखंड

बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही सरकार: सुमित हृदयेश

हल्द्वानी । हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अघोषित बिजली की कटौती एवं खराब सड़कों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। सरकार इसके बजाय लैंड जिहाद के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। लालकुआं के नगीना कॉलोनी में भी सरकार ने गरीब लोगों का उत्पीड़न करने का काम किया। प्रदेश की धामी सरकार के अंदर मानवता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

कांग्रेस विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब जनता भाजपा सरकार को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरती है, तब हमेशा की तरह ही लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसे धार्मिक उन्माद के मामले को आगे बढ़ा कर लोगों का ध्यान भटकाने का काम करते हैं। यही हाल उत्तराखंड के अंदर भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी नया निर्माण का कार्य नहीं हो रहा है। आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button