उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

आस्था का महासंगम, शतचंडी महायज्ञ के समापन पर भव्य भंडारा, झांकियों ने बांधा समां

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, देर रात तक गूंजता रहा भक्ति और उल्लास का माहौल

जन एक्सप्रेस//महराजगंज: कस्बे के प्राचीन काली मंदिर में आयोजित  108 श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन शनिवार की रात भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समापन समारोह की खास आकर्षण रही लखनऊ से पधारे ओम साईं जागरण मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकियां। कलाकारों ने कैसेट सांग्स की मधुर धुनों पर माता काली, महाकाल, राधा-कृष्ण, बजरंग बली और सीताराम चरित्र की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चलने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करता रहा। भंडारे में कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं पड़ोसी देश नेपाल से भी सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई।मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और हर ओर “जय माता दी”, हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर समिति के संरक्षक व पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, उमा सिंह, शिवशंकर कसौधन, डॉ० सुरेश विश्वास, अमर निगम, अजय जायसवाल, पिंटू कसौधन, राहुल प्रजापति, भवन निगम, विजय कसौधन, मनोज कसौधन, पवन जायसवाल, सुरेंद्र निगम, विप्लव मद्धेशिया, जगदीश कुशवाहा, कुलदीप निगम, अवधेश निगम, निखिल जायसवाल, विष्णु मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बाल वालंटियर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button