उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

लायन्स क्लब क्षितिज का भव्य आयोजन: नववर्ष पर डांडिया-गरबा में झूम उठा जौनपुर

मां दुर्गा की आरती से हुआ शुभारंभ, भजन-गरबा में देर रात तक उमड़ा उत्साह

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर भारतीय नववर्ष संवत-2083, चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के अवसर पर लायन्स क्लब क्षितिज द्वारा राजमहल परिसर में भव्य डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह के नेतृत्व एवं संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू के मार्गदर्शन में पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ दिलीप सिंह, एमजेएफ विष्णु सहाय, लायन धर्मेंद्र सेठ, एमजेएफ प्रदीप सिंह व डांडिया कॉर्डिनेटर लायन जय कृष्ण साहू के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

शुभारंभ डॉ. रजनी कांत द्विवेदी द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से हुआ। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, विशिष्ट अतिथि लायन अर्पण धर दुबे, डॉ. क्षितिज शर्मा व उमेश चंद्र कक्कड़ ने दीप प्रज्ज्वलित किया। “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

चेयरपर्सन आराधना सिंह व शुभ मंगलम इवेंट के निर्देशन में शिल्की श्रीवास्तव, शांभवी सिंह, वंशिका सिंह, डॉ. प्रिया सिंह, सीमा चक्रवाल, पूजा श्रीवास्तव, साक्षी टंडन, गायत्री जायसवाल व महक सिंह की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। अमर सुदामा ग्रुप ने गणेश वंदना व झांकियां प्रस्तुत कीं।

भजन गायक राजेंद्र राज के गीतों पर डांडिया-गरबा में लोग देर रात तक झूमते रहे। प्रतियोगिताओं में विशाल-एकता बरनवाल, शुभम गुप्ता, डॉ. प्रिया सिंह, विशाल गुप्ता व डॉ. आकांक्षा द्विवेदी विजेता रहे।

इस अवसर पर अजीत सोनकर, सुनील कन्नौजिया, यवनिका सिंह, अर्चना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, सुषमा सोनकर, निशा कनौजिया, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, कौशल त्रिपाठी, देव आनंद, सर्वेश जायसवाल, डॉ. प्रशांत, राजीव गुप्ता, संजय बैंकर, संजय गुप्ता, डॉ. चंदन नाथ, जगन्नाथ मोदनवाल, देवेश, मो. हाफिज, हसन अब्बास, सुनील जायसवाल, नीरज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, संजय जायसवाल, विनय बरोतिया, दीपक साहू, डॉ. विकास रस्तोगी, अंजनी प्रजापति, दिलीप जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, विशाल बरनवाल, डॉ. सतीश चंद्र मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, रामकृपाल, राम अचल मौर्य, डॉ. योगेंद्र सिंह, रजनी साहू, शरद टंडन, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संचालन संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह व अंजनी प्रजापति ने किया, जबकि निर्णायक मीनाक्षी सोनकर, रश्मिता सिंह, बबीता चौबे, सुनीता राय, सरला माहेश्वरी व नीतू सिंह रहीं। आयोजन भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button