उत्तर प्रदेशलखनऊ

टी.एस. मिश्रा लॉ स्कूल में दीवाली उत्सव 2025 के विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मान — प्रो. (डॉ.) जी.पी. सिंह बोले, “प्रतिभा का वास्तविक उत्थान सही मंच और प्रोत्साहन से संभव

जन एक्सप्रेस लखनऊ। टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी के अंतर्गत टी.एस. मिश्रा लॉ स्कूल में गुरुवार को दीवाली उत्सव 2025 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, रनर-अप प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का भव्य सम्मान समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जी.पी. सिंह, प्रो-वाइस चांसलर, टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि— “प्रतिभा का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब उसे उचित मंच और प्रोत्साहन मिले।” उन्होंने छात्रों के जोश और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यही ऊर्जा विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।डीन प्रो. (डॉ.) सी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दीवाली उत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर अवसर को उपलब्धि में बदला जा सकता है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा भी की गई। ,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मिस प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंकित, दीपाली और अंजली की टीम विजेता रही, जबकि भूमि साहू द्वितीय स्थान पर रहीं।दीया निर्माण प्रतियोगिता में शलिनी ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि मेहक और अलीशा क्रमशः रनर-अप और सेकेंड रनर-अप रहीं।गायन प्रतियोगिता में भक्ति अवस्थी प्रथम रहीं, जबकि आयुष त्रिपाठी और अनिष्का को क्रमशः रनर-अप और सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।नृत्य प्रतियोगिता में तान्या, वैष्णवी और प्रियंका ने क्रमशः विजेता, रनर-अप और द्वितीय रनर-अप स्थान हासिल किया।समारोह में फैकल्टी संयोजक — डॉ. शिप्रा मिश्रा, श्रीमती अन्नपूर्णा त्रिवेदी और श्री प्रतीक त्रिपाठी तथा फैकल्टी सह-संयोजक — सुश्री श्रद्धा शुक्ला और श्री शंभू नाथ मिश्रा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।छात्र संयोजक — माधवेंद्र विक्रम सिंह, कौस्तुभ शुक्ला, शंभवी शुक्ला, फैज़ान, आर्यन सरोज और श्रिस्टी पांडेय को आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाने के लिए विशेष प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज, उत्साह और दीपावली जैसी रोशनी से भरे माहौल में हुआ, जहाँ पूरे परिसर ने छात्रों की उपलब्धियों और प्रतिभा का उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button