आजमगढ़ में एसकेडी लोटस क्रॉस वैली स्कूल का हुआ भव्य लोकार्पण

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: आजमगढ़ क्षेत्र के सैयद मोड़ के समीप नवनिर्मित एसकेडी लोटस क्रॉस वैली स्कूल का लोकार्पण गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे शीलापट से पर्दा हटाने के साथ ही साथ फीता काटकर किया।
लोकार्पण के बाद बतौर मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा की शिक्षण संस्थान ज्ञान और संस्कार का मंदिर होता है जैसे मंदिरों में लोगों की मन्नतें पूरी होती है उसी प्रकार शिक्षण संस्थानों में नन्हे मुन्ने बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनमें बेहतर संस्कार एवं ज्ञान के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूत आत्म बल एवं अटूट विश्वास का उदय होता है ।शिक्षण संस्थानों से ही निकल कर बच्चे राष्ट्र के विकास में अपना बेहतर योगदान करते हैं श्री सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है की शिक्षा के क्षेत्र में एसकेडी ग्रुप की शिक्षण संस्थानों द्वारा तमाम बेहतर प्रतिभाओं को निखारा गया है जिन्होंने विद्यालय के साथ जनपद का गौरव बढ़ाया है इस नई शाखा में नन्हे मुन्ने बच्चों की बेहतर नर्सरी तैयार की जाएगी जिन्हें आगे चलकर उच्च विद्यालयों में निखारने में सुविधा होगी।
एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु ने कहा की विद्यालय में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य हैं इनके साथ किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए क्योंकि बच्चे अपने नाता-पिता से अधिक अपने गुरु की बातों का विश्वास रखते हैं और उनका अनुकरण करते हैं इसलिए शिक्षकों को भी आदर्श अनुकरणीय आचरण ही प्रस्तुत करना चाहिए भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में एसकेडी ब्रांड की शिक्षण संस्थाएं बेहतर करने का प्रयास करती आ रही है। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने आगंतुकों के आधार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय में समस्त तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख उद्देश्य है ताकी बच्चों को ज्ञान संस्कार के साथ-साथ तकनीकी जानकारी भी दी जा सके।
उन्होंने अतिथियों के अलावा भाजपा नेता राम दर्शन यादव,ओमप्रकाश सिंह, शिव गोविंद सिंह, राजेंद्र यादव आनंद पांडेय, विजय ,कुमार सिंह भक्कू,एवं उपस्थित पत्रकारों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, दिलीप मिश्रा, आनंद गुप्ता ,पंकज कुमार सिंह झब्बू, राजेश सिंह, भूपेंद्र मिश्रा,श्रीकांत सिंह,प्रधानाचार्य अनामिका गांगुली, सुहीना ,हनी सिंह ,डब्बू सिंह,सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नेता कमलेश राय ने किया।






