उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले—सहकार से समृद्धि प्रधानमंत्री का विजन, यूपी बन रहा मॉडल राज्य

जन एक्सप्रेस लखनऊ।लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता को देश और प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि “सहकार से समृद्धि” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और इसी विजन को साकार करने के लिए देश में पहली बार स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सहकारिता कृषि मंत्रालय के अंतर्गत एक छोटा सा आयाम थी, लेकिन अब यह एक पूर्ण मंत्रालय के रूप में कार्य कर रही है। देश के गृह मंत्री अमित शाह पहले सहकारिता मंत्री के रूप में सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

उत्तरप्रदेश में पहली बार बड़े पैमाने पर सहकारिता वर्ष के आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर उत्तरप्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रन फॉर कोऑपरेशन जैसे आयोजनों में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
76 करोड़ रुपये का लाभांश, हजारों हितग्राही लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 21 मार्च 2025 को यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन किया गया, जिसमें स्टेकहोल्डर्स को 76 करोड़ रुपये का लाभांश ऑनलाइन वितरित किया गया। यह सहकारिता क्षेत्र की आर्थिक मजबूती का प्रमाण है।
266 ड्रोन दीदी को मिला प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि 6 जुलाई 2025 को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरप्रदेश में 266 ड्रोन दीदी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सहकारिता को बढ़ावा मिला है।
सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत की दिशा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम है। युवा, महिलाएं और किसान सहकारिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उत्तरप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में देश के लिए मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button