उत्तर प्रदेशचित्रकूट

नवनिर्माण के नौ वर्ष’ पर कर्वी विकास खंड में भव्य कार्यक्रम

किसानों को योजनाओं की दी जानकारी और आवास स्वीकृति पत्र वितरित

जन एक्सप्रेस)चित्रकूट।‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर 19 मार्च 2026 को विकास खंड कर्वी तथा 20 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत रानीपुरभट्ट में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों और तहसीलों में चल रही कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विकास खंड कर्वी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी द्वारा की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि एवं कृषक कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन तथा सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति एवं अधिकार पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनके पक्के घर का सपना पूरा होगा।खंड विकास अधिकारी ने पिछले नौ वर्षों में क्षेत्र में हुए बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, आवास, पेयजल, स्वच्छता और जन-कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, प्रगतिशील किसान, विकास खंड के समस्त कार्यालय स्टाफ तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समापन अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button