चित्रकूट में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का भव्य स्वागत, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल भी रहे साथ, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट: चित्रकूट केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने अपने दो दिवसीय दौरे के तहत आज चित्रकूट और बांदा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आदरणीय आशीष सिंह पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं का जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत किया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला।
बांदा में कार्यकर्ता सम्मेलन, चित्रकूट में विकास समीक्षा
बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक में दोनों मंत्रियों ने शिरकत की। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा किकेंद्र व राज्य सरकार मिलकर बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है।”
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल ने संगठन की मजबूती और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
लल्ली भैया ने किया मंत्रियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी (लल्ली भैया) ने रामपुर महिला घाट से लेकर कर्वी तक अनेक स्थानों पर दोनों मंत्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन करवाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और जयकारों के साथ अपने नेताओं का अभिनंदन किया।
चित्रकूट में भी हुआ ज़ोरदार स्वागत
चित्रकूट आगमन पर भाजपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और मंत्री आशीष पटेल का गरिमामयी स्वागत किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण रही कि सरकार की नीतियों और नेतृत्व के प्रति जनता में विश्वास गहराता जा रहा है।
विकास कार्यों की समीक्षा और संवाद
मंत्रियों ने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए चित्रकूट के विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि कोई भी क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित नहीं रहेगा।”
कार्यकर्ताओं में जोश, जनता में भरोसा
इस पूरे दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग—सभी ने कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई।









