नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ भव्य स्वागत
समर्पित कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दिया सम्मान -आनंद गुप्ता

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: शासन द्वारा नगर पंचायत जहानागंज में मनोनीत तीन सभासदों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया । गौरतलब हो कि शासन द्वारा नगर पंचायत जहानागंज में सीमा सिंह, संतोष राय, एवं गोपाल मद्धेशिया उर्फ नाटे सहित तीन लोगों को सभासद मनोनीत किया है सोमवार को रात्रि में लिस्ट जारी होने के बाद जहानागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिठाइयां बांटी और शाम को राधे कृष्णलान में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभासदों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री आनंद गुप्ता ने कहा की जमीनी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं त्याग को देखते हुए पार्टी ने सभासद मनोनीत कर एक बार यह साबित करने का प्रयास किया कि पार्टी में अवसर मिलने पर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मानित करने का काम किया जाता है मनोनीत सभासद गोपाल मद्धेशिया एवं संतोष राय ने कहा की पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ हम पर भरोसा करके यह जिम्मेदारी सौंपी है हम उसके अनुरूप कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी,मनोज सिंह,मनीष राय,देवेंद्र सिंह,पुष्कर राय,सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे






