शराब के पैसे न देने पर पोते ने दादी का पीट-पीट कर बेरहमी से किया कत्ल
पुलिस ने कातिल को किया गिरफ्तार

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: शराब के पैसे न देने पर पोते ने दादी का पीट पीट कर किया बेरहमी से कत्ल। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुरारा कस्बे के वार्ड नम्बर 11 निवासी 23 साल के विशाल पुत्र अमर सिंह अहिरवार शराब के नशे में अपने छोटे भाई रवि से शराब के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन भाई से रुपये न मिलने पर दोनों में बहस होने लगी। इसी बीच उनकी 70 साल की दादी आशा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्मदास अहिरवार जो बगल के कमरे में सो रही थीं, शोरगुल सुनकर बाहर आ गई। जिसके बाद विशाल ने दादी से भी शराब पीने के लिये पैसे मांगे, दादी के पैसे देने से इनकार करने पर, पहले तो विशाल ने अपनी दादी की गर्दन पकड़कर लोहे के एंगल लगे दरवाजे की चौखट पर पटक दिया, इसके साथ ही उनके ऊपर डंडे से हमला कर दिया, हमले से वो बुरी तरह जख्मी हो गई। जिन्हें परिवार वाले आनन फानन कुरारा स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। मामले की जानकारी मिलने पर कुरारा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दादी के शव को कब्जे में लेने के साथ ही कातिल पोते को किया गिरफ्तार। जबकि
परिवार वालों की तहरीर के मुताबिक कातिल पोते विशाल के खिलाफ मु०अ०सं०-229/2025 धारा 103(1) बी०एन०एस० के तहत दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मनोज गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर






