ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शिनाख्त के लिए जीआरपी ने की अपील

जन एक्सप्रेस /जौनपुर:जौनपुर शाहगंज,दिल्ली से अकबरपुर की ओर आ रहे एक व्यक्ति की ट्रेन यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी शाहगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।जीआरपी के अनुसार मृतक के पास से ट्रेन का टिकट मिलने के अलावा कोई अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक के संबंध में अब तक कोई परिजन सामने नहीं आया है।पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी का कोई परिजन या परिचित दिल्ली से अकबरपुर की यात्रा के दौरान लापता हुआ हो, या इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत संपर्क करें।इस संबंध में जानकारी देने हेतु आशीष यादव, कांस्टेबल, थाना जीआरपी शाहगंज
मोबाइल नंबर – 8299556627 जीआरपी ने आम नागरिकों, रेलवे यात्रियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।






