उत्तर प्रदेशबाराबंकीमौसम

बरसात के पानी के तेज बहाव में बह गयी आधी सडक

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। पीडब्ल्यूडी विभाग के तेजतर्रार मंत्री द्वारा किए गए तबादले व कई निरीक्षणों का कोई असर जनपद के विभागीय अधिकारियों पर नहीं हो रहा है। जिससे गुणवत्ता बहन निर्माण कम समय में ही अपनी हकीकत बयां कर रहा है। तहसील सिरौलीगौसपुर के बदोसराय से टिकैतनगर जाने वाले मार्ग से मीरापुर लिंक मार्ग के मुहाने पर बनी पुलिया और आधी सडक बरसात के कारण ध्वस्त है।

विभागीय अधिकारी की इसकी ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे है। बता दें कि बदोसराय से टिकैतनगर मार्ग से मीरापुर लिंक मार्ग पर जगह जगह गडढे हो गये हैं ।जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सडक के शुरुआती भाग की आधी सडक बरसात के पानी के तेज बहाव में बह गयी है। पुलिया भी धंसने की कगार पर है। जिससे इस मार्ग से होकर आने जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button