हमीरपुर बिजली विभाग पूरी तरह मनमानी और खुली हिटलर शाही पर है उतारू
बिजली विभाग ने तीन हजार 450 रुपये के बकाया बिल पर काटा उपभोक्ता का कनैक्शन

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार और दक्षिणांचल विद्युत प्रबंध निदेशक आगरा नितीश कुमार का साफ कहना है कि बिजली बिलों के भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान करने के बजाय उनको पूरी तरह सहूलियत दी जाय। जबकि हमीरपुर बिजली विभाग के अधिकारी शासन और प्रबंध निदेशक के आदेशों को ताख पर रखकर अपनी मनमानी और हिटलर शाही पर उतारू है। हालांकि नियम के मुताबिक अगर उपभोक्ता बिजली बिल ड्यू डेट तक जमा नहीं कर पाता है तो, उस पर फाईन लगाये जाने का प्रावधान है। जबकि नये अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह के आने के बाद हमीरपुर बिजली विभाग पूरी तरह अपनी मनमानी और हिटलर शाही पर उतारू हो गया है। जिसके बाद उपभोक्ता का सिर्फ 3 हजार 450 रुपये के बिल का बकाया होने पर 21 जुलाई 2025 को उसका कनैक्शन काट दिया गया था, जबकि पावर हाउस में कम्पलेंट करने पर उपभोक्ता से पहले बिल जमा किये जाने की बात कहकर उपभोक्ताओं को हिटलर शाही का खुला सुबूत दिया जा रहा है। वही बिजली विभाग की मनमानी और हिटलर शाही के खिलाफ बिजली उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।






