उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

हमीरपुर: बिना प्री-एराइवल स्लिप मक्का ले जा रहे दो ट्रक पकड़े, SDM ने की कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: राठ एसडीएम करनवीर सिंह ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेजों के मक्का लादकर एक राज्य से दूसरे राज्य जा रहे दो ट्रकों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, मुस्करा रोड स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक (HR 62A 9627) मध्य प्रदेश के पलारी से पंजाब जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक (UP 25BT 4946) छिंदवाड़ा से उत्तराखंड जा रहा था, जिसमें 340.45 क्विंटल मक्का लोड था।

एसडीएम ने बताया कि दोनों ट्रक केवल बिल के आधार पर माल परिवहन कर रहे थे, जबकि आवश्यक प्री-एराइवल स्लिप उपलब्ध नहीं थी। नियमों के उल्लंघन पर दोनों ट्रकों को मुस्कुरा मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया है और जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

चेकिंग के दौरान मंडी सचिव राघवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, मंडी सहायक योगेश द्विवेदी, मंडी अभिरक्षक दयाराम तथा कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button