उत्तर प्रदेशयातायातहमीरपुर

हमीरपुर यमुना पुल मरम्मत के चलते सोमवार सुबह 6 बजे तक बन्द रहेगा

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाला यमुना नदी पर बना यमुना पुल मरम्मत के चलते सनीचर-इतवार को सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बन्द रहेगा। ट्राफिक सीओ शाहरुख़ खान ने बताया कि पुल की मरम्मत के मद्देनजर कानपुर, घाटमपुर, हमीरपुर, सुमेरपुर कबरई की तरफ जाने वाले वाहनों के लिये वैकल्पिक रुट, कानपुर से चौड़गरा बांदा होते हुये कबरई महोबा, वही कानपुर से कालपी उरई बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे होते हुये कबरई महोबा, जबकि कानपुर से चौड़गरा पपरेंदा होते हुये सुमेरपुर। वही कानपुर से मूसानगर मनकी पुल कुरारा होते हुये हमीरपुर। जबकि महोबा से कानपुर जाने वालों के लिये कबरई से बांदा, चौड़गरा या खन्ना बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे होते हुये कानपुर रवाना होंगे। वही मौदहा ,सुमेरपुर से कानपुर जाने वाले वाहन बांदा होते हुये कानपुर जायेंगे। वही मौदहा सुमेरपुर हमीरपुर से कानपुर जाने वाले कुरारा से मनकी पुल होने के साथ ही जोल्हुपुर मोड़ से कालपी होते हुये कानपुर पहुचेंगे। वही राठ सरीला से कानपुर जाने वाले वाहन उरई होते हुये कानपुर रवाना होंगे। यातायात सीओ शाहरुख़ खान ने बताया कि इस दौरान ट्राफिक से जुड़ी किसी भी परेशानी से निपटने के लिये
9473987561,8532830132,9454403545 सहित पीएनसी के 9911599180 मोबाइल नंबर के साथ ही आपातकालीन नम्बर 112 पर भी मदद ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button