अपराधउत्तर प्रदेशजौनपुर

अस्पताल संचालक से प्रताड़ित युवती ने फांसी लगा कर दी जान

सुसाइड नोट में युवती अस्पताल के चिकित्सक को मौत का जिम्मेदार बताया

जन एक्सप्रेस/संतोष कुमार दीक्षित 

जौनपुर। जनपद में अस्पताल संचालक की प्रताड़ना से क्षुब्द होकर एक नर्स ने जान दे दी। सुसाइड नोट में युवती ने निजी अस्पताल के चिकित्सक को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत में जुटी है। परिजन केस दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं।

बताया जाता है कि सरपतहाँ थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गॉव निवासी राजकिशोर की पुत्री प्रीतमाला (19) पिछले 8 महीने से शाहगंज स्थित न्यू राजकिशोर हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी।

मृतका के पिता के मुताबिक उक्त हॉस्पिटल संचालक डॉ विशाल उसकी बेटी को बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। एक हफ्ते पूर्व युवती किसी तरह अस्पताल से भागकर घर गयी। जिसके बाद आरोप है कि डॉ विशाल द्वारा युवती को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी रविवार को आत्महत्या कर ली।

परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे पुलिस के हाथ पांव फूले 

घटना के बाद आरोपी चिकित्सक मृतका के घर पहुँचकर आनन-फानन में शव को जलाने की जल्दबाजी करने लगा। इसी बीच युवती द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट परिजनो के हाथ लग गया। सुसाइड नोट की भनक लगते ही चिकित्सक भाग गया।

परिजनो ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। लेकिन परिजन मुकदमा दर्ज करने की के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने देनें की मांग पर अड़े है।

घटना के बाद शाहगंज, सरपतहां और खुटहन थाने की फ़ोर्स पीड़िता के घर पहुंचकर शव को कब्जे लेने का प्रयास कर रही है। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस युवती का शव कब्जे में नही ले सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button