हरदोई विवाद: आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आरोपी गिरफ्तार, संगठनों में आक्रोश

जन एक्सप्रेस/हरदोई: स्कूल संचालक व कथित सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व उनकी माँ कौशल्या के प्रति एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अभद्र व अश्लील टिप्पड़ी के मामले में क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह टिंकू ने शासन प्रशासन से आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाई की मांग करते हुए उनके द्वारा संचालित विद्यालयों में मानकों की जांच कर मान्यता रदद् करने की मांग की है।
बताते चलें कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के कनत्थखेड़ा गांव निवासी स्कूल संचालक व कथित सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम व उनकी माता कौशल्या तथा हिन्दू धर्मग्रन्थ पर अश्लील व आपत्तिजनक अभद्र व्याख्यान देने से सनातनियो में आक्रोश फैलने के बाद सांडी,हरपालपुर,सवायजपुर,बिलग्राम,सदर कोतवाली में आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ तहरीर देकर कर्यवाई की मांग की गई थी।हालांकि सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडीओ वायरल होने के बाद हरपालपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक विजय नारायण शुक्ल ने वायरल वीडीओ का संज्ञान लेते हुए यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ अभियोग दर्ज कर शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद,बजरंगदल, ब्राम्हण महासभा व क्षत्रिय महासभा सहित तमाम सामाजिक संगठनों के युवा कार्यकर्ताओ ने बिरोध किया।शनिवार को क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह टिंकू ने आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ शासन व प्रशासन से बुलडोजर कार्यवाई की मांग करते हुए इनके द्वारा संचालित स्कूलों में मानकों की जांच कर मान्यता रदद् करने की मांग की।क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू धर्मग्रन्थों व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व उनकी माता कौशल्या पर अभद्र व अश्लील टिप्पड़ी करने से करोड़ो हिंदुओ की आस्था को ठेस पहुंची है।उन्होंने कहा कि समय रहते ऐसे असभ्य लोगो पर कड़ी कार्यवाई न की गई तो भविष्य में सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।उन्होने कहा कि समाज मे अराजकता फैलाने बाले लोगो के खिलाफ कठोर कर्यवाई होनी चाहिए।






