उत्तर प्रदेशखुटहनराज्य खबरें

हरेंद्र बहादुर मौर्य बने केकेसी के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

खुटहन के हरेंद्र बहादुर मौर्य को मिली केकेसी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जन एक्सप्रेस/खुटहन: खुटहन क्षेत्र के गरोठन पोटरियां गांव निवासी और गोमती ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक हरेंद्र बहादुर मौर्य को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि हरेंद्र बहादुर मौर्य सेवा निवृत्ति के बाद से ही पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर अनिल सोनकर, सुनील मौर्या, डॉ. गुलाब चंद मौर्या, परवेज अहमद, विश्राम राम, रत्नेश यादव और विपिन शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button