उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ अध्यक्ष बने हसनैन कमर दीपू, देवेंद्र खरे महामंत्री

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का चुनाव शुक्रवार को शारदा टावर स्थित कैंप कार्यालय में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक आईबी सिंह ने की।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। कई नामों पर चर्चा के बाद बहुमत से सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’ को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि देवेंद्र खरे को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी को चुना गया, वहीं राजन मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और जावेद अहमद की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए सदस्यों ने सदस्यता भी ग्रहण की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें मोहम्मद अब्बास, नितेश सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, कुंवर नीतीश, इमरान अब्बास, उस्मान, अबुल खैर, आमिर अब्बास, रोहित चौबे, अंकित मिश्रा, असलम, पंकज कुमार, मेवालाल यादव और अंकित श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में संरक्षक आईबी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूत करते हुए निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button