उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों के लिए रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर

देवरिया । श्रावण मास को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सक टीम की ड्यूटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा दी है। शिव भक्तों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होने पर डॉक्टर उनका इलाज कर सके।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर डाॅक्टर सहित स्टाफ की ड्यूटी कांवड़ियों और शिव भक्तों के लिए लगाया है। यहां पर कांवड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकों को दिखाया जा सकता है। जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर 108 नम्बर की एम्बुलेंस की सहायता से अन्य जगह भी उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button