
जन एक्सप्रेस/उत्तकाशी:एनएचएम कर्मचारियों के पुनर्गठन के लिए निदेशक एमएचएम की ओर से जिले के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे गए एचआर रेशनलाइजेशन पत्र को लेकर स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त की है।बता दें कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ढांचे को ओर अधिक कुशल, प्रभावी बनाने के लिए पुनर्गठन करने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए निदेशक एनएचएम की ओर से सभी जिलों के सीएमएस को पत्र प्रेषित किए गए हैं। जिसको लेकर अब जिलो में संविदा पर कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों में हड़कंप है। कर्मचारियों को डर है कि कहीं उनकी नियुक्ति पर कोई संकट न आये। जिसके लिए कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार की ओर से जारी इस आदेश का विरोध जताया है। स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसंजीवन ने बताया कि इसको लेकर पूर्व में एनएचम निदेशक मनुज गोयल से वार्ता हुई है। जिसमें उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि उत्तराखंड में किसी भी एनएचएम कर्मचारी का अहित नहीं होगा। केवल एमएचएम मिशन के तहत संचालित कार्यो का एकीकरण किया जायेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपना कार्य निष्ठा के साथ करने की अपील की है।






