उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंवायरलहमीरपुर

हिस्ट्रीशीटर फरार बदमाश अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार, सदर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मु0अ0सं0-238/25 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस में फरार नगर के मांझखोर रमेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अंकित तिवारी पुत्र संजय तिवारी को पुलिस ने 315 बोर के अवैध असलहे के साथ दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ उक्त मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 16 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट, मारपीट, धमकी सहित अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में विशेष रूप से उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक श्यामनारायण कनौजिया एवं कांस्टेबल आशुतोष दुबे शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button