उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सिद्धार्थ उपवन में होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों की बारिश में घुला सौहार्द का रंग

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व कृपाशंकर सिंह |आदर्श तिवारी के फगुआ गीतों ने बांधा समां

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर नगर के सिद्धार्थ उपवन में कृपाशंकर सिंह मित्र मंडली द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पूर्व गृह राज्य मंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर किया। परंपरागत अंदाज में एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा वातावरण रंग और उमंग से सराबोर हो गया।

होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देता है। साथ ही उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार आदर्श तिवारी ने फगुआ और होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को सराबोर कर दिया। उनके गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। वहीं पूर्व विधायक सुषमा पटेल, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा और सुनीता सिंह ने भी फगुआ गीत “होली खेला रघुवीरा” गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि फागुन का महीना प्रकृति और समाज दोनों को उल्लास से भर देता है, जबकि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि होली जीवन को सामूहिक रूप से आनंदित बनाने का उत्सव है।

इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र सिंह, लीना तिवारी, विद्यासागर सोनकर, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, दिनेश चौधरी, मुकेश सिंह, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,सुशील मिश्रा, डीसीएफ धनंजय सिंह, शशि मोहन सिंह, रत्नाकर सिंह, विवेक सिंह राजा, कुंवर जय सिंह, दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, सजल सिंह, धीरू सिंह, अंजना सिंह, अंजना श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय, श्याम राज सिंह, मनोज अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, रविन्द्र सिंह, बृजेश यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया, जबकि अंत में कृपाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button