आजमगढ़ में होली मिलन, UPSC चयनित युवाओं का सम्मान

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: आजमगढ़ में महाराणा प्रताप सेना भारत द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी होली मिलन समारोह और यूपीएससी में चयनित जनपद के होनहारों का सम्मान समारोह बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और सफल युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा और महाराणा प्रताप सेना के सेना प्रमुख ब्रिजेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने यूपीएससी में चयनित रुद्र प्रताप सिंह तथा उनके माता-पिता और भाभी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राज सिंह के माता-पिता को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नाथ सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रभारी अनिल सिंह ने किया। समारोह के दौरान लोकगीत कलाकार बादल सिंह और किरण तिवारी नैना ने फगुआ गीत प्रस्तुत कर माहौल को होली के रंग में रंग दिया।
समारोह के अंत में गुलाब की पंखुड़ियों से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का सम्मान किया गया तथा होली मिलन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सुरेश सिंह, जय सिंह, दिनेश खंडेलिया, सुरेंद्र यादव, गुड्डू तिवारी, सौरभ उपाध्याय, राम बच्चन सिंह, दीना नाथ सिंह, रितु सिंह, हरिलाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






