चित्रकूट

ईमानदार व सक्षम अध्यक्ष को मिलेगा मौका या वैशाखी पर चलेगी नगर की सरकार ?

 

विशेष रिपोर्ट -सचिन वन्दन

 

चित्रकूट।निकाय चुनाव की लड़ाई में प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी है। मतदाताओं के सामने प्रश्न है कि आखिर वे इनमें से चुनें किसको। लेकिन यह तो जनता के मूड की बात है कि अपने नगर पंचायत को कैसा अध्यक्ष के हाथों सौंपेगी। वैशाखी के सहारे चलने वाले को या पूर्ण रूप से स्वस्थ जो आत्मनिर्भर और खुद में निर्णय लेने में सक्षम अध्यक्ष को। यह निर्णय नगर की जनता करना है।

मानिकपुर नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला है। इसमें कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो खुद में सक्षम हैं। वह पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं। लेकिन कुछ ऐसी दलीय व निर्दलीय महिलाएं हैं जो वैशाखी के सहारे चुनाव मैदान में हैं। एसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारने वाले लोग दलित वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए कई तरह की ट्रिक अपना रहे हैं, कि इन वोटरों को अपने पाले में कैसे लाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वोटरों की खरीद फरोख्त भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव हो पाना बेहद मुश्किल होगा। नगर के जागरूक मतदाता तो ईमानदार प्रत्याशी का चयन करना चाहते है लेकिन, लेकिन जिन वोटरों की संख्या अधिक है,ऐसे वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाएं जा रहे हैं। उनको लुभाने पैसा, कपड़ा से लेकर अन्य महंगी सामग्रियां बांटी जा रही हैं। पिछले पंचवर्षीय भी कई प्रत्याशियों पर पैसे बांटकर चुनाव जीतने का आरोप लगा था। फिर से वही स्थिति बन रही है। नगर पंचायत मनिकपुर में कुल मतदाता 14326 हैं, जिनमें 7691 पुरुष मतदाता व 6635 महिला मतदाता हैं।

अब ऐसे में देखना यह होगा कि नगर की जनता कैसा अध्यक्ष चुनती है ? स्वस्थ एवं स्वतंत्र लोकतंत्र का परिचय देते हुए आत्मनिर्भर अध्यक्ष को या वैशाखी के सहारे नगर की सरकार चलाने वाले को ?

 

वादों का पिटारा लेकर घूम रहे
प्रत्याशी

प्रत्याशी वादा का पिटारा लेकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। लोक-लुभावने वायदे कर मतदाताओं पर डोरे डाले जा रहे हैं। सबकी कोशिश है कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का समर्थन जुटाएं। डोर-टू-डोर संपर्क, गलियों और नुक्कड़ों पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में मतदाता प्रत्याशियों को चुनने के लिए हर किसी को कसौटी पर खरा परखना चाहते हैं। मतदाता चाहते हैं कि जो भी प्रत्याशी खुद कुर्सी संभाले वह जनता की समस्याओ का निदान करे, लोगों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलवा सके, गरीबों की आर्थिक मदद कर सके, शहर में स्वच्छता का वातावरण बना सके, गलियों और सड़कों की दशा सुधरवा सके। मतदाता इस बार ऐसा ही चेयरमैन चाहते हैं। लेकिन स्थितियां कुछ ठीक नहीं लग रही।

 

धनबली और बाहुबलियों को वोट न करने की अपील

मानिकपुर नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला है। इस सीट पर धनबली और बाहुबलियों ने अपना कंडीडेट खड़ा किया है। आज लोकतंत्र को सबसे ज्यादा खोखला बाहुबली और धनबली कर रहे हैं। मानिकपुर नगर पंचायत के इमानदार छवि के प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपील की है, कि ऐसे प्रत्याशी से मतदाताओं को बचना चाहिए। मतदाता एसे प्रत्याशियों को हराने का काम करें। धनबली की जगह ईमानदार और जनता के प्रति सेवाभावी प्रत्याशी को चुनाव जिताएं, जो नगर की तस्वीर बदल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button