उत्तराखंडविकासनगर

सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जो प्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली

जन एक्सप्रेस/ विकासनगर : विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को उस वक्त बड़ी मजबूती मिली जब पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह बड़ी ज्वाइनिंग नवप्रभात की ओर से चलाई जा रही ‘नशा छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हुई, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस परिवार में अपनी आस्था जताई।

“भाजपा सरकार में बंद हुए रोजगार के रास्ते” – नवप्रभात

इस मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने इस देश के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। अब हमारा कर्तव्य बन जाता है कि हम समाज में फैल रही नशे जैसी कुरीतियों को दूर करने का काम करें।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा:

“कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड के लाखों युवाओं को रोजगार मिला। हमारे ही कार्यकाल में सेलाकुई और लांघा जैसे औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) विकसित हुए, जिससे स्थानीय लोगों को काम मिला। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, रोजगार के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं।”

उन्होंने आगे याद दिलाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कालसी में भी इंडस्ट्रियल एरिया घोषित किया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इस क्षेत्र में एक भी नई फैक्ट्री नहीं खुलवा पाई, जिससे युवाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का जताया आभार

पूर्व मंत्री ने उन सभी ग्रामीणों का धन्यवाद किया जिन्होंने यात्रा के दौरान उन्हें अपने बीच बुलाया और पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे और क्षेत्र में दोबारा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, डाकपत्थर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रमुख नाम: पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सावित्री, नज्म, शीला, विनय सिंह, चरण सिंह, सुरेश, जयसिंह, प्रमोद कुमार, जासमीन, अभिषेक, रक्षा, रविता, मीनू, अनिल, रेखा देवी, विवेक, अरविंद, प्रेम सिंह, सुरेंद्र, राकेश डोभाल, नानकी, सुमन, दीपू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button