पांच बच्चों की मां भांजे के साथ फरार, पति परेशान
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:पीड़ित पति परदेशी श्रीवास ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, जो पांच बच्चों की मां है, अपने सगे भांजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इस मामले ने इलाके में हलचल मचा दी है, क्योंकि महिला ने न केवल घर छोड़ा बल्कि अपने साथ घर के जेवरात और नगदी भी ले गई।
। हालांकि, जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ, तो महिला ने अपने बच्चों को छोड़ते हुए जेवर और नगदी के साथ फरार हो गई।
शिकायत करने के बावजूद एफआईआर नहीं दर्ज
परदेशी श्रीवास ने इस घटना के बाद दो बार पहाड़ी थाना में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निराश किया और बार-बार टालमटोल करते हुए भगा दिया। पीड़ित पति का आरोप है कि पुरुषों की कोई सुनवाई नहीं होती और उन्हें अनदेखा किया जाता है। इसके चलते वह काफी परेशान हैं और न्याय की उम्मीद में पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते रहे।
घर में रखे जेवर और नगदी लेकर महिला भांजे के साथ चली गई
परदेशी श्रीवास का कहना है कि उनकी पत्नी कविता ने घर में रखे जेवरात और नगदी लेकर अपनी राह पकड़ी और कर्वी स्थित अपने भांजे के पास चली गई। यह घटना उस समय हुई जब परदेशी अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। जब परदेशी को यह महसूस हुआ कि उनकी पत्नी और भांजा मिलकर घर से सब कुछ लेकर भाग गए हैं, तो वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने कई बार प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की और उसे सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।






