उत्तर प्रदेश

पति-पत्नी से विवाद के चलते पति ने फंदे पर लटक कर दी जान

सैदनगर: अजीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद घरेलू विवाद के चलते पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति-पत्नी से विवाद के चलते पति ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव का है। गांव निवासी लाखन उम्र 38 वर्ष का अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद पत्नी गांव में ही अपने मायके चली गई। पत्नी की गैर मौजूदगी में पति घर के अंदर चला गया। छत में रस्सी बांधकर फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद पत्नी घर वापस आई तो कमरे का दरवाजा बंद था।

पत्नी ने पहले तो आवाज लगाई किसी के नहीं बोलने पर पत्नी घबरा गई। किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद पत्नी ने पति को फंदे पर झूलता देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग घर के अंदर आ गए। ग्रामीणों की मदद से फंदे पर लटके पति को नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पति की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है। घर वालों ने मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी हैं। लाखन की तीन लड़की और एक लड़का है। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button