Crimeउत्तर प्रदेशलखनऊ

हनीमून पर पति की हत्या: 15 दिन की दुल्हन निकली ‘ब्लैक विडो’

इंदौर का हनीमून हत्याकांड — प्यार, अफेयर और एक रोंगटे खड़े कर देने वाली साज़िश की खौफनाक दास्तान

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : इंदौर में एक शादी, जो खुशियों की शुरुआत मानी जा रही थी, 15 दिन के भीतर खून की होली बन गई। सोनम और राजा रघुवंशी 20 मई को हनीमून के लिए निकले… लेकिन 24 मई को दोनों के फोन बंद हो गए। कुछ दिन बाद खबर आई — राजा की हत्या हो चुकी है!

शादी या साज़िश?

राजा को लगा था, उसे हमसफर मिला है… लेकिन सच्चाई ये थी कि वो एक प्लान का हिस्सा था, जिसका क्लाइमैक्स उसकी मौत थी।
सोनम ने शादी सिर्फ एक ‘डील’ समझकर की थी — असली दिल तो किसी और को पहले ही दे चुकी थी।

कॉल डिटेल से खुला राज:

पुलिस ने जब कॉल रिकॉर्ड खंगाले, तो खुलासा हुआ कि सोनम अपने पुराने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी। पूरी प्लानिंग पहले से तैयार थी हनीमून सिर्फ एक बहाना था, असली मकसद था पति को रास्ते से हटाना।

भाई बना खोजी, बहन निकली गुनहगार :

राजा के भाई विपिन और सोनम का भाई गोविंद जब सच्चाई तक पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। जिस बहन के लिए भाई ने सपने देखे… उसी ने उन्हें खून में डुबो दिया।

ब्लैक विडो ऑफ कलयुग :

सोनम के चेहरे पर मासूमियत थी, लेकिन दिल में खंजर छुपा था।
सात जन्मों का वादा लेकर शादी की… और सात दिन में कत्ल की स्क्रिप्ट पूरी कर दी।

 

परिवार का दर्द :

राजा की मां के आंसू थम नहीं रहे। पिता अब भी यक़ीन नहीं कर पा रहे… और भाई एक ही सवाल पूछ रहा है:
“क्यों सोनम, क्यों?”

हम सबके लिए सबक :

सोशल मीडिया पर बने रिश्ते, WhatsApp पर हुई चैटिंग… और फिर उन्हीं मैसेजेस में मौत का प्लान!
ये केस महज़ एक मर्डर नहीं — ये भरोसे की हत्या है।

अब सवाल है :

  • क्या सोनम को फांसी मिलेगी?
  • क्या अफेयर की कीमत एक इंसान की जान हो सकती है?
  • और क्या हम ऐसे फरेबी रिश्तों को पहले से पहचानना सीख पाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button