उत्तर प्रदेशलखनऊ

मैं सोया था और वो घर में आईं… पूरी रात कार में काटी” — पत्नी से विवाद पर पवन सिंह का बड़ा खुलासा

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले भोजपुरी सुपरस्टार: "कानून मेरे लिए भी मायने रखता है, पूरी रात गाड़ी में बिताई, लेकिन सम्मान के साथ मिला"

जन एक्सप्रेस लखनऊ: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पवन सिंह ने इस दौरान उस रात की पूरी कहानी साझा की, जब अचानक उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनसे मिलने उनके घर पहुंच गई थीं. उन्होंने कहा कि वे सो रहे थे और तभी उन्हें जानकारी मिली कि ज्योति नीचे पहुंच चुकी हैं.मैं सोया था, तभी बड़े भाई ने बताया कि ज्योति नीचे हैं. हमने सम्मान के साथ उन्हें घर बुलाया, बात की, चाय पिलाई, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक तलाक का मामला खत्म नहीं होता, मैं यहां से नहीं जाऊंगी,” — पवन सिंह पूरी रात गाड़ी में काटी, क्योंकि घर जाना सही नहीं लगा”पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने ज्योति से शांतिपूर्वक बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की. जब स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो वे पूरी रात अपनी गाड़ी में ही सोए ताकि किसी तरह का विवाद और न बढ़े.मोबाइल दो घंटे तक दूर था. जब चेक किया तो पता चला घर पर स्थिति ठीक नहीं है. सोचा घर न जाऊं, ताकि बात न बिगड़े. पूरी रात कार में बिताई,” उन्होंने कहा.

अगर मैं मिलना नहीं चाहता तो क्या आप मिल पातीं?” — पवन सिंह का सवाल

उन्होंने कहा कि वे ज्योति, उनकी बहन और भाई से सम्मानपूर्वक मिले. “मेरा व्यवहार कैसा था, ये ज्योति जानती हैं. भगवान जानता है,” पवन ने कहा. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों से कानूनी लड़ाई जारी है — तलाक का मामला आरा में और मेंटेनेंस का केस बलिया में चल रहा है.

ज्योति सिंह के इंस्टा पोस्ट के बाद बढ़ा मामला

पवन सिंह ने बताया कि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि वह लखनऊ उनसे मिलने आ रही हैं. इसके बाद उन्होंने प्रशासन को सूचना दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button