अमेठी में नवयुवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जन एक्सप्रेस/अमेठी : खेरवा सकतपुर , जैतपुर निवासी शिवम सिंह भदौरिया (27 वर्ष) पुत्र सुरेश सिंह भदौरिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक तिलोई तहसील के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह भदौरिया के परिवार के सदस्य थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा। शिवम सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला गौरीगंज भेजा जाएगा। उनकी मौत के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।पुलिस जांच में जुटी,
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में शोक की लहर
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।






