देशराजनीति

‘भौकाल राजनीति में जनता के मुद्दे हुए पीछे’,अचानक बदली उनकी विचारधारा

प्रियंका गांधी ने मणिपुर के बहाने भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी कटाक्ष किया। आपको बता दें कि कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। हालांकि 2020 में कांग्रेस के नेताओं के साथ मतभेद के बाद उन्होंने भाजपा में जाना बेहतर समझा। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने से मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार भी गिर गई थी।

केंद्र पर निशाना
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा है कि देश में आज महंगाई अपने चरम पर है। यह एक बड़ा मुद्दा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि महंगाई से देश की कमर टूट गई है। देश में महंगाई के साथ इतनी बेरोजगारी क्यों है? इसका जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में रोजगार के अवसर बंद किए जा रहे हैं। अग्निवीर ट्रेनिंग से लोग भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपों से अलग राजनीतिक नहीं हो सकती। नेताओं में दूसरों की बुराई करने का चलन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भौकाल राजनीति में जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं। मणिपुर 2 माह से चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा था। कल जाकर प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सिंधिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा अचानक ही बदल गई।

मजबूरी में PM को बोलना पड़ा
अपने भाषण की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि सब भइया-बहनों को हमाई राम-राम। मोए आज ग्वालियर-चंबल में आकर बड़ी खुशी भई। मैं पहले भी पीतांबरा दर्शन के लिए आई हती, मोई दादी इंदिरा जी आपके क्षेत्र में आई हतीं, उन्ने मोए रानी लक्ष्मीबाई की कहानी खूब सुनाई हती। मोए बचपन में तुमाए क्षेत्र की वीरता और साहस की कहानी पतो हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर 2 महीनों से जल रहा है, घरो में आग लगाया जा रहा है, महिला के साथ अत्याचार हो रहा है, बच्चों के सर पर छत नहीं रहे और हमारे पीएम मोदी ने 77 दिन तक कोई बयान ही नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button