प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: शाहगंज तहसील स्थित चिरैया मोड़ पर प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा का विधायक रमेश सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बेसिक शिक्षा संगोष्ठि एवं अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजन में जाने के दौरान किया गया। चिरैया मोड़ पर विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, कैलाश नाथ जायसवाल, मनोज पांडेय, प्रदीप जायसवाल,जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा वेद प्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, रविकांत जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, कमलेश अग्रहरि सेना, श्रीष अग्रहरी, भुवनेश्वर मोदनवाल, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, महेश लालवानी, अर्पित जायसवाल, मुस्तकीम अहमद, ओम चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।






