उत्तर प्रदेशलखनऊ

KGMU में नर्स की लापरवाही से महिला की हालत गंभीर, संक्रमण से हाथ काटने की नौबत

गुस्से में गलत जगह लगाया गया IV कैनुला, मरीज का हाथ सूजकर हुआ काला; परिजनों की शिकायत पर भी नहीं मिली मदद

जन एक्सप्रेस लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां हड्डी रोग विभाग में भर्ती 60 वर्षीय केसरी देवी को ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने गुस्से में आकर गलत जगह वीगो (IV लाइन) लगा दी, जिससे उनके हाथ में गंभीर संक्रमण फैल गया। अब हालत इतनी बिगड़ गई है कि डॉक्टरों को उनका हाथ काटने की बात कहनी पड़ रही है।परिजनों के अनुसार, बीते सप्ताह उन्होंने नर्स से कई बार वीगो लगाने की गुज़ारिश की थी, लेकिन नर्स ने बार-बार टालमटोल किया। जब परिजन नर्सिंग केबिन के बाहर बैठ गए, तो नर्स भड़क गई और जल्दबाज़ी व ग़लत जगह वीगो लगाकर चली गई। कुछ देर बाद महिला के हाथ में सूजन आ गई, जो धीरे-धीरे कालेपन और तेज़ दर्द में बदल गई।परिजन बताते हैं कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नर्स ने दोबारा मरीज को नहीं देखा। जब मामला वरिष्ठ डॉक्टरों तक पहुंचा, तब तक संक्रमण पूरे हाथ में फैल चुका था।इस गंभीर लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अब परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से न्याय की मांग की है और दोषी नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button