अमेठीउत्तर प्रदेशखेल

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल कबड्डी ऊंची कूद लंबी कूद खो खो अदि खेलो मे दिखाया प्रतिभागियों ने कौशल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाजार शुक्ल/अमेठी।विकासखण्ड अंतर्गत न्याय पंचायत सत्थिन में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह व अरूण शुक्ला मंडल प्रभारी किसान मोर्चा व सांसद खेल कूद प्रतियोगिता प्रभारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्थान मालविका ग्राउंड सत्थिन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 25 और 26 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई । वहीं पर 25 सितम्बर प्रथम दिवस वॉलीबॉल और कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें विराहिम बाजगढ नोहरे पुर विशम्भर पट्टी के खिलाड़ियों ने भाग लिया कबड्डी में विराहिम बाजगढ के खिलाड़ियों ने जहां अच्छा प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया और विजय हासिल की तो वही विशंभर पट्टी के खिलाड़ियों ने उन्दा प्रदर्शन दिखाते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपना परचम फहराया।

26सितंबर द्वितीय दिवस लंबी कूद प्रतियोगिता में रामानंद सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं द्वितीय स्थानअंकित शर्मा को मिला ऊंची कूद मेंओंकार शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया 800 मी दौड़ प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन दिखाते हुए सुशील प्रथम स्थान कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहे 400 मीटर दौड़ में शिवकुमार प्रथम स्थान अजीत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे खो खो सहित आदि खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने बहुत ही अच्छा और शानदार प्रदर्शन किया खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।निर्णायक शिवकुश पांडे निर्मल पाठक रंजन लाल गुप्त जयश कुमार जय प्रकाश जेपी शर्मा अनिल किशोर सिंह बृजेश सिंह वीरेंद्र सिंह सहित संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button