हमीरपुर: नाला निर्माण में पालिका और ठेकेदार की मनमानी, लोगों के चबूतरे-सीढ़ियां तोड़ीं, मरम्मत अब तक नहीं

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: नगर पालिका ने मुख्यालय के किंगरोड में कराये गये नाले के निर्माण के दौरान लोगों के चबूतरों और सीढियों में मानकों की अनदेखी करते हुये की तोड़ फोड। जबकि हैरत की बात तो ये है कि नाले के निर्माण के दौरान ठेकेदार की मनमानी और तानाशाही साफ तौर पर देखने को मिली, वही हैरान करने वाली बात ये है कि,नाले के निर्माण के दौरान किसी जिम्मेदार अधिकारी को मौके पर आकर निर्माणाधीन नाले के मानकों को देखने की फुर्सत नहीं मिली। जबकि मुख्यमार्ग से नाले की खुदाई की दूरी का क्या मानक तय किया गया है? ये बात भी मौके पर नहीं दिखाई दे रही है। वहीं नाले के निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा नगरवासियो के नियम विरुद्ध तरीके से तोडे गये चबूतरे और सीढियों को ठीक कराने का आश्वासन देने के बावजूद अब तक ठीक नहीं कराया गया, जिस्से नगर वासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। जबकि मौके पर साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमार्ग से नाले की दूरी का ठेकेदार ने कोई मानक तय नहीं किया है, जिसके चलते मुख्यमार्ग से निर्माणाधीन नाले की दूरी हर जगह अलग-अलग होने के साथ ही साफ तौर पर मानक विहीन नजर आ रही है। जबकि नियम के मुताबिक टैंडर में मुख्य मार्ग से नाले की खुदाई की दूरी का एक निश्चित मानक तय किया गया होगा। वही एसा लगता है कि नाले की खुदाई के दौरान ठेकेदार ने एक निश्चित मानक न अपनाने के बजाय अपनी मनमर्जी के तहत काम किया है, जिसके चलते नगरवासियो के चबूतरे और सीढियों को नियम विरुद्ध तरीके से सिर्फ परेशान करने के इरादे से तोडा गया है, जबकि कुछ चबूतरे और सीढियों में सिर्फ औपचारिकता निभाई गई है। एसा लगता है कि नाले के निर्माण दौरान नगर वासियो के चबूतरे और सीढियों को किसी मानक के तहत नहीं,बल्कि ठेकेदार की अपनी मनमर्जी के मुताबिक तोडा गया है। जो नियम विरुद्ध होने के साथ ही ठेकेदार की मनमानी का जीता जागता सुबूत है।
नगर वासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पालिका की तरफ से नगर में निर्माण कराये गये नाले की मुख्य मार्ग से तय की गई दूरी के मानकों की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के साथ ही नगर वासियो के नियम विरुद्ध तरीके से तोडे गये चबूतरे और सीढियों की मरम्मत कराये जाने के लिये ठेकेदार और पालिका को निर्देशित करें।






