कानपुर

दीपावली पर्व के मद्देनजर माटी कला बोर्ड 23 अक्टूबर से सात दिवसीय प्रदर्शनी लगाएगा

Listen to this article

कानपुर । योगी सरकार माटी कला बोर्ड के माध्यम से परम्परागत पैतृक कारीगर प्रजापति समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए चलाई जा रही योजना के तहत दीपावली पर्व के मौके पर सात दिवसीय माटी कला प्रदर्शनी में स्टाल या दुकान लगाने के लिए नि:शुल्क स्थान देने के लिए आवेदन मांगा है। स्टाल का आवंटन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को कानपुर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड एवं उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर के द्वारा सात दिवसीय माटी कला प्रदर्शनी 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रेलवे परिसर मैदान निकट पराग डेरी निराला नगर कानपुर नगर में लगाई जाएगी।

प्रदर्शनी में प्रदर्शनी में प्रजापति समाज के पैतृक कारीगर एवं माटी कला शिल्पी कारीगर तथा अन्य परम्परागत कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पाद लक्ष्मी-गणेश, दीपक एंव मिट्टी के खिलौने व अन्य उत्पादों की बिक्री की जायेगी। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले इच्छुक कारीगरों एवं अन्य के द्वारा मिट्टी से निर्मित सामानों की बिक्री हेतु निःशुल्क स्टाल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

माटी कला के उत्पादों की बिक्री से मिट्टी के कारीगरों को रोजगार मिलेगा एवं पर्यावरण संतुलित रखने में सहयोग मिलेगा। अतः मिट्टी के कार्य करने वाले प्रजापति समाज के पैतृक कारीगर एवं माटी कला शिल्पी कारीगर अन्य परम्परागत कारीगरों से अनुरोध है कि माटी कला मेला में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें। स्टाल नि: शुल्क है। स्टाल का आवंटन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा। मेला में भाग लेने हेतु राजीव द्विवेदी मोबाइल नंबर 9956179776 एवं राजीव रावत मोबाइल नंबर 9795527109 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button