पीलीभीत

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आज दूसरे दिन हुआ समापन

दोनों देशों के कलाकारों ने प्रस्तुत किए कई रंगारंग कार्यक्रम

मुकेश कुमार

पीलीभीत। संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज दूसरे दिन गांधी प्रेक्षागृह परिसर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन हुआ। दूसरे दिन कार्यक्रम में विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बरखेडा स्वामी प्रवक्तानन्द, अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया एवं नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों की संस्कृति से परिचित कराया गया। इसके साथ ही दोनों देश की संस्कृति व सभ्यता से कार्यक्रम के माध्यम से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्कृति विभाग उ.प्र. के सहायक निदेशक डॉ. राजेश अहिरवार द्वारा जनप्रतिनिधियों को स्वागत किया गया। भारत-नेपाल की मैत्री कार्यक्रम के माध्यम से दोनों देशों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भारत नेपाल के लोक नृत्य, व्यंजन व हस्तशिल्प प्रदर्शनी, भारत नेपाल फ्यूजन बैंड शो, हिंदी, भोजपुरी, नेपाली व मैथिली आदि भाषाओं व संस्कृतियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन किए जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button